कुल्लू में पंजाब के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पंजाब के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलदीप 36 पुत्र राज कुमार मानपुरा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, कुलदीप कुल्लू के ढालपुर में पोस्ट ऑफिस के समीप किराए के मकान में अपनी माता और भाई-बहन के साथ रहता था। इस दौरान उसने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।