Loading...

कुल्लू में पुलिस ने चरस सहित धरा पंजाब का युवक, पूछताछ जारी

Ankita • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर सेऊंड के पास पंजाब के एक युवक को चरस सहित हिरासत में लिया है।

आरोपी की पहचान कमलदीप बोहरा पुत्र मदन लाल बोहरा निवासी हाऊस नंबर 335 कोट रोड नजदीक नैना देवी मंदिर पटियाला गेट नाभा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम भुंतर-मणिकर्ण रोड पर सेऊंड के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पंजाब के एक युवक से 140 ग्राम चरस बरामद की।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।