कुल्लू में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा रहे सैलानी
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में इन दिनों सैलानी पैराग्लाइडिंग करने का लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह के समय घाटी में कड़कड़ाती ठंड होने बावजूद भी बाहरी राज्यों के सैलानी यहां पैराग्लाइडिंग करने का आनंद उठा रहे हैं। इन दिनों जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित पीज पैराग्लाइडिंग साइट के साथ-साथ ऊझी घाटी के डोभी में मानव परिंदे उड़ रहे हैं।
कुल्लू मुख्यालय में पीज से सैलानी पैराग्लाइडिंग कर ढालपुर मैदान में लैंडिंग कर रहे हैं। बता दें कि कुल्लू-मनाली की वादियों में सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे सैलानी कुल्लू में रिवर राफ्टिंग करने का भी लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं ऊझी घाटी की वादियों में सैलानी पैराग्लाइडिंग करने का भी आनंद ले रहे हैं।
पैराग्लाइडिंग साइट के पास पर्यटक परिदों ऊंची उड़ान आसमान में भर रहे हैं। आसमान में चारों तरफ पर्यटक पैराग्लाइडिंग करते दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा, आने वाले क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान पर्यटकों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।