लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू में भूस्खलन के बाद सड़क बहाल

NEHA | 17 सितंबर 2024 at 2:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

कुल्लू में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कांडीबाग-लोट सड़क बंद हो गई थी, जिससे 10 गांवों के सैकड़ों लोग प्रभावित हुए थे। लोक निर्माण विभाग ने मशीन से मलबा हटाया और ग्रामीणों ने डंगे का निर्माण किया, जिससे सड़क बहाल हो पाई।

शनिवार रात को बारिश होने से नाले में मलबा आ गया और कई बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई। सड़क बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत जेसीबी भेजी और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय लोगों की मदद से बंद सड़क को बहाल करने से लोट, घुहाटन, गनोचा, बालू, बलेहड़, बनाला, डोहाड़, फनौटी, पारला लोट और धार गांव के लोगों को सुविधा मिली। स्थानीय पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि सड़क बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी और स्थानीय लोगों ने आकर नाले में गिरे हुए डंगे का निर्माण किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]