Loading...

Interview / 100 पीएमआईएस ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 अक्तूबर से चयन प्रक्रिया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 51 Mins Ago • 1 Min Read

Interview / ब्लू स्टार लिमिटेड, काला अम्ब की ओर से पीएमआईएस ट्रेनी और अप्रेंटिस के 100 पदों को भरने के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह चयन प्रक्रिया उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 16,000 से 20,800 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

धर्मशाला

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 13 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 14 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आईटीआई फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, आरएसी, मशीनिस्ट, प्लम्बर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा एमएमवी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने से पहले https://eemis-hp-nic-in पर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगइन कर आवेदन भी कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार से संबंधित विवरण अपलोड कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •