लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

NEHA | 24 सितंबर 2024 at 8:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

राजकीय महाविद्यालय बंजार में एनएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने राष्ट्रीय ध्वज तथा राष्ट्रीय सेवा योजना ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने कुल्लवी, सराजी तथा किन्नौरी लोकनृत्य प्रस्तुत किए। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस का मुख्य विषय स्वच्छता ही सेवा रहा।

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में युवा संस्था एवं एनएसएस ने संयुक्त रूप से स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जीत राम ठाकुर ने बताया कि शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं में रुचि देखने को मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजकीय महाविद्यालय सैंज में भी राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता मुख्यातिथि रहीं। स्वयंसेवियों ने एकल गान, समूह गान और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]