Loading...

कुल्लू में सिंदूरी अनार की कीमतों में उछाल, 210 रुपये प्रति किलो बिका

NEHA • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कुल्लू जिले के बागवान अनार की फसल से मालामाल हो रहे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में सिंदूरी अनार की कीमतें 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। यह कीमत मृदुला अनार से अधिक है, जो 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कंधारी अनार 80 रुपये प्रति किलो में बिका है। पिछले सप्ताह बंदरोल सब्जी मंडी में मृदुला अनार 205 रुपये में बिका था।

सिंदूरी और मृदुला अनार दोनों सीडलैस हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। अनार खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, आयरन और विटामिन की कमी दूर होती है, और जोड़ों की समस्याएं कम होती हैं। अनार के जूस का सेवन करने से खून पतला और पाचन ठीक होता है, और कब्ज की समस्या दूर होती है।

कुल्लू जिले में इस बार अनार का उत्पादन कम है, लेकिन बागवानों को स्थानीय मंडियों में अच्छे दाम मिल रहे हैं। अनार उत्पादक ओम प्रकाश, हीरा लाल और मोहर लाल ने कहा कि लोकल मंडियों में ही अनार का अच्छा भाव मिल रहा है। अभी भी जिला में 60 से 70 फीसदी अनार मंडियों में आना बाकी है।