कुल्लू में हरियाणा के युवक से नशे की खेप बरामद, गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू जिला के तहत एएनटीएफ की टीम ने पार्वती वैली में ग्राहण नाला के पास हरियाणा के एक युवक को 44.18 ग्राम हेरोइन और 5.21 ग्राम कोकीन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भंबर बजाज पुत्र बलवीर बजाज निवासी फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एएनटीएफ की टीम ने पार्वती वैली में ग्राहण नाला के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने मणिकर्ण की तरफ एक कार आई, जिसको जांच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान गाड़ी से 44.18 ग्राम हेरोइन और 5.21 ग्राम कोकीन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।