Loading...

कुल्लू में हिंदी पखवाड़ा समारोह : नारा लेखन में रवि कुमार ने जीता पुरस्कार

NEHA • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कुल्लू जिले के केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गड़सा में हिंदी पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशासनिक शब्दावली, श्रुतिलेख, स्वरचित कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकारी और सुलेख शामिल थीं।

समारोह में गोविंद वल्लभपंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कुल्लू के केंद्र प्रमुख राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नारा लेखन में रवि कुमार ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि हरिकृष्ण ने द्वितीय और डॉ. रजनी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में अन्य विजेताओं में मनोज कुमार शर्मा, डॉ. पल्लवी चौहान, सुभाष चंद, विक्रम सिंह, कैलाश, बेली राम, किरणा देवी, बबली देवी, पूनम, उमेश कुमार, रविंद्र कुमार, गीतांजलि, धनेश्वर, मुमताज, सुमन कुल्लवी, विजय कुमार, चेतराम, प्रदीप कुमार, कुब्जा देवी और तेजेंद्र शामिल हैं।