Loading...

कुल्लू में 325 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार

PARUL • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने दिल्ली के युवक को 325 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी नीतिश नैयर (34) ए13 अर्जुन नगर, नई दिल्ली का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने भुंतर के पास हाथीथान चौक पर नाका लगाया था। इसी दौरान उन्होंने नीतिश नैयर को जाँच के लिए रोका। जांच के दौरान उसके हवाले से 325 ग्राम चरस बरामद की गई।

जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एएसपी संजीव चौहान ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।