कुल्लू में 5 गाड़ियां जलकर राख, 20 लाख का नुकसान
HNN/ कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब एक किलोमीटर दूर गांधीनगर नाला में पांच गाड़ियां जलकर राख हो गई है। इस घटना में 20 लाख से अधिक के नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची व घटना के कारणों की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर में बीती रात आग की यह घटना सामने आई है। यहां पर पार्किंग में खड़ी 5 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। एक अन्य वाहन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
वहीं सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।