Loading...

कुल्लू व मनाली पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

पुलिस थाना कुल्लू व मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अस्पताल के समीप एक कारियाना की दुकान की तलाशी के दौरान 10 बोतलें देशी शराब बरामद की गई है।

इस संदर्भ में जगन्नाथ के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस थाना मनाली की टीम ने गोपा रोड मनाली व वशिष्ट लिंक रोड में गश्त के दौरान प्रेम सिंह व बली बहादुर के खोखों की तलाशी के दौरान 7 लीटर व 5 लीटर नाजायज शराब बरामद की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो मामला दर्ज हुए हैं।