Loading...

कुल्लू से जयपुर के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू, मात्र 2500 रुपये में करें सफर

NEHA • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

विश्व पर्यटन दिवस 2024 के अवसर पर कुल्लू के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एलायंस एयर की एटीआर-72 फ्लाइट 14 अक्तूबर से जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का किराया मात्र 2500 रुपये रखा गया है, जो उड़ान 4.0 के तहत कम किराया वाली सेवा है। यह फ्लाइट सोमवार और बुधवार को हफ्ते में दो दिन चलेगी।

इस फ्लाइट की समय सारिणी के अनुसार, जयपुर से सुबह 8:20 बजे उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट सुबह 10:15 बजे कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। 20 मिनट के बाद यह फ्लाइट वापस जयपुर के लिए उड़ेगी और दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। यह सेवा कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देगी और स्थानीय लोगों को जयपुर जाने के लिए सस्ती और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी।

कुल्लू से जयपुर जाने के लिए पहले इनोवा टैक्सी सेवा का किराया 34,000 रुपये था और इसमें 18 से 20 घंटे का समय लगता था। लेकिन अब मात्र 2500 रुपये में 1.55 घंटे में यह सफर तय किया जा सकता है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि देश के दूसरे शहरों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को लाभ होगा।