Loading...

कुश्ती अकादमी के लिए इस दिन यहां होगा ट्रायल….

PARUL 24 Mar 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में विद्या फाउंडेशन की ओर से कुश्ती अकादमी में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 26 मार्च को लुहणू खेल परिसर में आयोजित होगा। बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट चयन समिति सदस्य और बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पहले यह ट्रायल 24 मार्च का रखा गया था, लेकिन अब आगे बढ़ा दिया गया है। इस ट्रायल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस ट्रायल के तहत 15 लड़के और 10 लड़कियों का चयन होना संभावित है।

उन्होंने बताया इन ट्रायल के दौरान पहले ग्राउंड टेस्ट होगा। उसके बाद कुश्ती अकादमी चांदपुर में स्किल टेस्ट होगा। कुश्ती अकादमी का संचालन बिलासपुर में ही होगा, जहां अनुभवी एवं दक्ष कोच बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का खाना-पीना, रहना, दवाई, शिक्षा आदि का तमाम खर्च विद्या फाउंडेशन वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कुश्ती में कोई ऐसी प्रतिभा सामने आती है, तो उसे भी अकादमी में प्राथमिकता के तौर पर स्थान दिया जाएगा।

विशाल जगोता ने बताया कि इससे पहले ड्रीम फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर में कबड्डी और कुश्ती की अकादमी चल रही है, जिसमें हरनोड़ा क्षेत्र में महिला कबड्डी अकादमी का संचालन हो रहा है और 14 बेटियां इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।