Loading...

कूड़ा जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत घरवासड़ा में कूड़ा जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह निवासी घरवासडा ने बताया कि गांव के तरसेम व पंकज को कूड़ा फेंकने से रोका, तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर पंकज कुमार निवासी घरवासड़ा ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर कूड़ा जलाने लगा, तो गांव के ही विक्रम सिंह व शिल्पा ने मारपीट की। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।