कृषि उधमिता में बेहतर कार्य करने के लिए प्रगतिशील किसान दीपक कुमार सम्मानित
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर की नाहन तहसील के गांव कंडईवाला निवासी प्रगतिशील युवा किसान दीपक कुमार ने कृषि उद्यमिता विकास की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करके जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है।

यह पुरस्कार उन्हें हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 12 से 14 जून तक आयोजित किए जा रहे क्षेत्रीय कृषि मेला-2023 (पर्वतीय कृषक महासंगम) में पर्यटन विकास निगम के डायरेक्टर रघुवीर बाली ने प्रदान किए।
इस उपलब्धि के लिए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति डा. हरिंदर कुमार चौधरी ने दीपक कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। किसान दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) के माध्यम से इस किसान मेले में भाग लिया था। जिसके लिए उन्हें तीन पुरस्कार प्राप्त हुए है।
पुरस्कारो के लिए किसान दीपक कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र धोलाकुआं के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ पंकज मित्तल का आभार भी जताया हैं। जिनके मार्गदर्शन में कृषि कार्य करते हुए यह पुरस्कार मिला है।
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया की कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हरिंदर कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर जिला के किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन करता रहता है।
जिसके सार्थक परिणाम नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं को कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न व्यवसाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल हैं।
