Loading...

कृषि विभाग ने लाखों किसानों को दिया झटका, खरीफ फसलों के बीजों की बढ़ाईं कीमतें

By Ankita Published: 26 Apr 2023, 1:09 PM | Updated: 26 Apr 2023, 1:09 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कृषि विभाग ने के लाखों किसानों को बीजों की कीमतों में वृद्धि कर बड़ा झटका दिया है। बता दें कृषि विभाग ने खरीफ फसलों के बीजों की कीमतों में 15 रुपए की वृद्धि की है। इसके साथ ही कृषि विभाग ने सब्सिडी पर मिलने वाले बीजों की मात्रा कम कर सब्सिडी भी कम कर दी है।

बता दें प्रदेश में अब किसानों को सीमित मात्रा में ही सब्सिडी पर बीज मिलेंगे। अब सब्सिडी पर मिलने वाले बीज की मात्रा सीमित कर दी है। तय मात्रा से ज्यादा खरीदने पर किसानों को बाजार के अनुसार भुगतान करना होगा। अब किसानों को बाजरा मात्र डेढ़ किलोग्राम मिलेगा।

बरसीम दो किलो, मक्की पांच, धान हाईब्रीड चार, धान इंप्रूवड पांच, चरी पांच, मक्के के घास का बीज पांच, गेहूं 40 और जौई 20 किलोग्राम ही मिलेगी। इससे अधिक की खरीद पर किसान को सब्सिडी नहीं मिलेगी और उनसे बाजार के अनुसार कीमत वसूली जाएगी।

कृषि विभाग के कृषि विक्रय केंद्रों, पंजीकृत निजी बीज डिपो और सहकारी सभाओं के डिपुओं पर बीज की खरीद पर किसानों से आधार नंबर लिया जाएगा और पक्का बिल दिया जाएगा। मक्की हाईब्रीड का बीज पूर्व में 60 रुपये प्रति किलो मिलता था, लेकिन इस बार 75 रुपये में मिल रहा है।

मक्की की अन्य किस्म 49 के बजाय 58 रुपए , बाजरा 52 के बजाय 64 रुपए , चरी 35 के बजाय 44 रुपए, धान का बीज 105 के बजाय 120 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा है। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी भी 10 से 10 रुपए तक कम कर दी गई है। खेत जोतना, फसल कटाई और थ्रेसिंग के दाम पहले ही कई गुना बढ़ चुके हैं।