केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध, फर्जी पहचान पत्र के साथ युवक गिरफ्तार
संसद के बाद अब गृह मंत्रालय में सुरक्षा में चूक हुई है। पुलिस ने एक युवक को फर्जी पहचान पत्र के साथ मंत्रालय में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा है।
आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि युवक किस मकसद से मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी तरह का फर्जीवाड़ा करने के इरादे से गृह मंत्रालय में घुसा था। इससे कर्तव्य पथ थाना की पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की टीम भी पूछताछ कर रही है।