Loading...

केंद्रीय मंत्री से ट्रक ऑपरेटर ने की मुलाकात, सरकार की मध्यस्थता के बावजूद भी नहीं सुलझा सीमेंट विवाद

Ankita • 16 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

दाड़लाघाट बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन का सीमेंट विवाद सुलझता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रेट को लेकर अदानी समूह व ऑपरेटरों के बीच सहमति बनती नजर नहीं आ रही। सरकार की मध्यस्थता के बावजूद भी मामला सुलझ नहीं पाया है। दाड़लाघाट बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने आज वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला में मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर हमारे परिवार के सदस्य हैं। सीमेंट फैक्टरी बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है यह गंभीर स्थिति है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।