कैंटर से 1 क्विंटल 46 किलो चूरा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सदर थाना के तहत मजारा मोड़ के समीप पुलिस ने एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक कैंटर चालक को हिरासत में लिया है।
आरोपी चालक की पहचान राहुल शर्मा निवासी बास नंगल, जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने गुजरात से टाहलीवाल के एक उद्योग में जा रहे कैंटर को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान कैंटर से पांच बोरे बरामद हुए, जिसमें से एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।