लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

PARUL | 5 जून 2024 at 9:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा सुजानपुर क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कैप्टन राणा ने अपनी जीत का श्रेय सुजानपुर क्षेत्र की जनता तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि यह ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य कांग्रेस सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों की जीत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हितों के संरक्षण, उनकी आकांक्षाओं तथा विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर राजिंदर वर्मा भी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]