Loading...

कैरियर एकेडमी स्कूल में संस्कृत मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ankita • 28 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

कैरियर अकेडमी स्कूल नाहन में 26 मई को पहली बार संस्कृत मंत्र उच्चारण प्रतियोगि ता का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कृत भाषा के महत्वत्ता के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में मंत्र उच्चारण, श्लोक उच्चारण, संस्कृत गीतिका आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपना अद्भुत प्रदर्शन दिया।

इन प्रतियोगिताओं में छठी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों ने संस्कृत भाषा के महत्व तथा उपयोगिता को सिद्ध किया। जूनियर वर्ग मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि कक्षा सातवीं की छात्रा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आयुष कक्षा आठवीं, तृतीय स्थान छठी के छात्रों जितेशी और कनिष्क प्रकाश ने प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर धैर्य सैनी कक्षा नवमी, द्वितीय स्थान भाविका राठी कक्षा नवमी, तृतीय स्थान पर कक्षा नवमी के छात्र सत्यम एवंतन्वी रहे। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में छठी कक्षा की रूहिका ठाकुर प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर दसवीं की छात्रा सोनाक्षी और तृतीय स्थान पर दसवीं की छात्रा कनन रही।

संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में नवमी कक्षा के छात्र देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अद्भुत प्रतिभा से सबका मन मोह लिया, द्वितीय स्थान पर आर्यन कक्षा नवमी एवं तृतीय स्थान पर अपूर्वा ठाकुर कक्षा नवमी की छात्रा रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन शिव शंकर राठी एवं निर्मला राठी थी।

उन्होंने कार्यक्रम तथा छात्रों के अद्भुत प्रदर्शन की बहुत प्रशंसा की और छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समन्वयक मनोज राठी व ललित राठी ,स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, उप प्रधानाचार्या रोज डिसूजा तथा स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।