Loading...

कॉलेज की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 23 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के गोहर कॉलेज की एक छात्रा ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि चैल चौक निवासी एक युवक ने कॉलेज में जाकर उसकी लड़की को परेशान किया था। जिसके बाद उसने घर में आकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है।

मृतका की पहचान सिमरन पुत्री पूर्ण चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिमरन गोहर कॉलेज की छात्रा थी। बीते दिन लड़की के घर में उसके घरवाले नहीं थे।

इस दौरान उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब लड़की के घरवाले वापस आए तो अपनी बेटी को फंदे पर लटकता देख उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।