कॉस्ट कटिंग : हिमाचल सरकार की ओर से इंजीनियरों के पद खत्म करने का आरोप
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में सरकार की ओर से कॉस्ट कटिंग के नाम पर जूनियर इंजीनियर्स, सब डिवीजनल ऑफिसर्स और एक्सीक्यूटिव इंजीनियर्स के पदों को खत्म किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार वास्तव में अपने मित्रों को सुविधाएं प्रदान कर रही है और इंजीनियरों को हटा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार को कॉस्ट कटिंग करनी है तो सबसे पहले असंवैधानिक रूप से बनाए गए सीपीएस और सलाहकारों को हटाए। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में कई प्रोजेक्ट्स केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे हैं और अगर केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट्स में रुकावट आ रही है तो उसके पीछे सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया है।
जयराम ठाकुर ने हाटी छात्र संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हाटी समुदाय के नेताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें जनजातीय दर्जा दिलाने में किए गए प्रयासों की सराहना की।