लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोटला में मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दे कर भागा मज़दूर

Ankita | 18 मार्च 2023 at 7:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के कोटला में बीती शाम दो लोगों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई। कोटला के निकट एक दीवार का काम करते हुए एक मज़दूर जितेंद्र सिंह गांव मक्कार जिला कांगड़ा ने तैश में आकर एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ गली-गलौच शुरू कर दी। गाली देने का कारण पूछे जाने पर उक्त जितेंद्र सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला बोल दिया।

सिक्योरिटी गार्ड कुछ समझ पता, तब तक उक्त जितेंद्र सिंह ने डंडा ले कर वार करने की कोशिश की। जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव करते हुए रोका। उक्त जितेंद्र नाम का मज़दूर सभी को जान से मार देने की धमकी भी दे रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने जैसे ही इसकी सूचना अन्य सहकर्मियों को दी, तब तक आरोपी जितेंद्र मौके से फ़रार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें आरोपी जितेंद्र काफी समय से आस-पास में लोगों के घर मज़दूरी का काम करता था। उसे आस-पास ढूंढने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों से पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी जितेंद्र घटना को अंजाम दे कर मंडी की ओर भाग गया। रात अधिक हो जाने के कारण उक्त आरोपी को ढूंढना मुश्किल था।

पूछताछ से पता चला कि उक्त आरोपी बहुत दिनों से ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसकी हरकतें संदेहास्पद लग रही थीं। पूछताछ के भय के कारण वो लड़ाई-झगड़ा करने लगा। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी के कारण, वो अपनी आपराधिक मंशा में कामयाब नहीं हो पाया। सभी लोग सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

ख़बर लिखे जाने तक आरोपी जीतेन्द्र के ख़िलाफ़ सैंज पुलिस को शिकायत दे दी गई थी। घटना स्थल पर आस-पास के गांव के लोग भी थोड़ी देर बाद आ गए थे। लोगों ने ऐसे अपराधियों को क्षेत्र से बाहर रखने की बात की और ऐसे आसामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]