लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोटी के अनेक गांव में कल लगेगा पावर कट

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 1:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्री-मानसून के आने की संभावना को देखते हुए विद्युत बोर्ड जुन्गा बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत में जुट गया है। जिसके चलते जुन्गा विद्युत उप मंडल के 11 केवी फीडर कोटी जोघो के तहत आने वाले विभिन्न गांव में आगामी 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने बताया कि दस जून को रवालठी, ठांठिया, धार करेवड़ी, कोटला बाग, शलोठ, कोटी, चिखर सतलाई, सेरीडगोन, कटैंया मझार, जुग्गर, रिलायंस सेरी, नीन प्रथम और द्वितीय , स्टोन क्रशर सहित आस पास क्षेत्रों में प्रातः दस बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताया कि विद्युत सब स्टेशन के मुरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]