देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,103 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत भी हुई । एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है।
वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





