देश में बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 19 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,14,475 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.90 फीसदी हो गई है।
सोमवार की तुलना में आज नए मामलों में तीव्र गिरावट आई है। सोमवार को बीते 24 घंटे में 16,135 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे, जबकि मंगलवार को 13,085 नए संक्रमित पाए गए। मंगलवार को दैनिक संक्रमण दर में भी तेज गिरावट आई है। सोमवार को यह 4.85 फीसदी थी, जबकि मंगलवार को यह घटकर 2.90 फीसदी रह गई।
देश में मिला नया वैरिएंट बीए.2.75
इस बीच, देश में अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बीए.2.75 की पहचान हुई है़ लेकिन वैज्ञानिक इसके साथ दूसरे वैरिएंट को लेकर अधिक चिंतित हैं जो अलग-अलग राज्यों में दिखाई दे रहे हैं। ये वैरिएंट वायरस की स्पाइक प्रोटीन संरचना में नौ तरह के बदलाव कर चुके हैं, जिनमें कुछ डेल्टा की तरह इम्युनिटी कम करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का साफतौर पर कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। इसके कारण मृत्युदर या फिर अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





