लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलो ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 16,135 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। इस दौरान 13,958 लोग स्वस्थ भी हुए है। इसके साथ ही देश में सक्रिय केस अब बढ़कर 1,13,864 हो गए है।
बीते 24 घंटे में इनमें 2153 की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को मिले नए केस रविवार की तुलना में मामूली ज्यादा हैं। रविवार को 16,103 नए केस मिले थे, जबकि आज 16,135 नए संक्रमित मिले है। इससे पहले शनिवार को 17,092 और शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे। 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 24 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.85 फीसदी हो गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





