कोरोना के केसो में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे की बात करे तो 18,815 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 38 लोगों की मौत भी हुई हैं। वही , दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है।
नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




