लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना महामारी के बीच प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 15 जनवरी 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने करोड़ों का चढ़ावा अर्पित किया है। शक्तिपीठों के प्रति भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोगों का रोजगार छिन गया तथा आर्थिकी पूरी तरह से डगमगा गई बावजूद इसके श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है।

इतना ही नहीं श्रद्धालुओं द्वारा सोना-चांदी भी अर्पित किया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पांच शक्तिपीठों नयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, ज्वालामुखी, चामुंडा देवी और चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने वर्ष 2021 में 59 करोड़ 88 लाख 45 हजार 503 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में वर्ष 2021 में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में आठ किलो 39 ग्राम 503 मिली सोना और पांच क्विंटल चार किलो 49 ग्राम 150 मिली चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। बता दें कि प्रदेश के इन पांचों शक्तिपीठों में बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन शक्तिपीठों में शीश नवाने आते हैं। तो वही इस नव वर्ष पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंचे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]