कोलर में घर से पुलिस ने बरामद किया शराब का जखीरा
बेलगाम शराब माफिया पर नकेल कस पाने में प्रशासन व्यवस्था फेल
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की माजरा पुलिस ने कोलर में एक व्यक्ति के रिहायशी मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ये कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम अमल में लाई। इस दौरान पुलिस ने अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब की 61 पेटियां बरामद की।
पुलिस ने कोलर में नरेंद्र सिंह के घर पर दबिश देकर देसी शराब की 31 पेटी (372 बोतल), अंग्रेजी शराब डिस्काउंट व्हिस्की की 4 पेटी (48 बोतल), इम्पीरियल ब्लू की 9 पेटी (108 बोतल), इम्पीरियल ब्लू की 1 पेटी (24 अधिये) रॉयल स्टैग 6 पेटी (72 बोतल), मैकडवेल की 1 पेटी (12 बोतल) और किंग फिशर बीयर की 9 पेटी (108 बोतल) बरामद की।
लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।