कोली समाज नाहन इकाई के अध्यक्ष बने दीपचंद और..
गुरदयाल पवार को जॉन अध्यक्ष की कमान
HNN/नाहन
कोली समाज जिला सिरमौर की नाहन इकाई के चुनाव रविवार को प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में हुए। इसकी अध्यक्षता वर्तमान प्रधान बाबू राम चौहान ने की। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सरवन पुंडीर, जिला अध्यक्ष संजय पुंडीर व महासचिव संदीपक तोमर की देख-रेख में यह चुनाव संपंन हुए। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुए।
राजकुमार चौहान ने प्रधान पद के लिए दीपचंद का नाम प्रस्तावित किया। जिसे सदन से सर्वसम्मति से पारित किया। इसी तरह महासचिव के लिए जीत सिंह चौहान ने प्रवीण तोमर का नाम प्रस्तावित किया। इसे भी सदन ने सर्वसम्मति से मान लिया।
इस दौरान चार जोन के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। इनमें बनकला जोन से धनीराम, सैनवाला जोन से शौकीनचंद, बर्मापापड़ी जोन से प्रताप सिंह, नाहन जोन से गुरदयाल पंवर को जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया।