कौन होगा प्रदेश का मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक में नहीं हो पाया फैसला, अब पार्टी हाईकमान….
HNN/ शिमला
हिमाचल में कांग्रेस की ओर से प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला नहीं हो पाया है। शिमला में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 40 विधायक उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के अगले सीएम फेस को लेकर चर्चा हुई परंतु कांग्रेस में सर्वसम्मति नहीं बन पाई।
ऐसे में अब प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया है कि मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस आलाकमान करे। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।