Loading...

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी की कार्यवाही, एक और आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी में हुए फ्रॉड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसको लेकर बनी एसआईटी लगातार जांच में जुटी हुई है। एसआईटी के मुताबिक, इस मामले से जुड़े किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अब फिर एसआईटी ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हमीरपुर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी बड़सर के बल्ह बिहाल का रहने वाला है। एसआईटी उसे गिरफ्तार कर अपने साथ शिमला ले गई है।

गौरतलब है कि पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान हमीरपुर से ही गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने इस आरोपी का नाम उगला है। जिसके चलते अब एसआईटी ने बल्ह बिहाल के रहने वाले क्रिप्टो करेंसी एजेंट को गिरफ्तार किया है। बता दें अब तक पुलिस कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।