क्रिप्टो करेंसी स्कैम: एसआईटी ने महिला कांस्टेबल समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

SCAM.jpg

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी स्कैम में पुलिस लगातार प्रदेशभर में दबिश दे रही है। बता दें एसआईटी ने अब क्रिप्टो करेंसी स्कैम में महिला कांस्टेबल, वन रक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल को कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस चौकी से हटाकर लाइन हाजिर किया था। बता दें एसआईटी ने बीते हफ्ते हमीरपुर में महिला कांस्टेबल समेत क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए लोगों को झांसा देने वाले 25 एजेंटों के घर पर दबिश देकर रिकॉर्ड जब्त किया था।

महिला कांस्टेबल वन रक्षक और एक अन्य व्यक्ति के घर से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, बैंक खातों और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए थे। पूर्व में पुलिस की नौकरी छोड़ चुके हमीरपुर के एक व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी मामले में पंजाब पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि मामले में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं।