Loading...

क्रिसमस पर करीब पांच लाख सैलानियों से गुलजार हुआ हिमाचल

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश क्रिसमस पर करीब पांच लाख सैलानियों से गुलजार हुआ। बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार इतने सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। बरसात में आपदा के चलते प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से पटरी से उतर गया था।

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन में तकरीबन 45,000 वाहनों ने प्रवेश किया। परिवहन निगम की वोल्वो, सामान्य और निजी बसों में भी पर्यटक हिमाचल पहुंचे। अकेले कुल्लू जिले में तीन दिन में 18,000 से ज्यादा पर्यटक वाहनों, 300 वोल्वो में करीब एक लाख सैलानी पहुंचे।

धर्मशाला में 2,500 से 3,000 और चंबा में 2,400 पर्यटक वाहनों में लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे। बता दें कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें पिछले पांच दिनों से पैक चल रही हैं। 5 जनवरी तक सभी ट्रेनों की एडवांस बुक है।