Loading...

क्रेशर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रवासी युवक की कटी बाजू

PARUL • 20 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल भोरंज के डेरा परोल में एक प्रवासी युवक की बाजू क्रेशर मशीन क्रेशर की चपेट में आने से कटकर अलग हो गई है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान छोटू राम (19) निवासी बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू राम क्रेशर पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही उसकी बाजू क्रेशर की चपेट में आ गई और पूरी तरह से कट कर अलग हो गई। हादसे के बाद साथ काम करने वाले लोग उसे तुरंत ही भोरंज सिविल अस्पताल ले गए।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। भोरंज बीएमओ डॉ. ललित ने खबर की पुष्टि की है।