Loading...

क्रैश लैंडिंग होने से रशियन पैराग्लाइडर पायलट ने गंवाई जान, तीन दिन बाद मिला शव

PARUL • 30 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां क्रैश लैंडिंग होने से एक रशियन पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है।

बता दें कि बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के दौरान 9 दिन में यह तीसरी मौत है। रशियन पैराग्लाइडर पायलट के शव को उड़ान के तीन दिन बाद बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को रशियन पायलट के लापता होने की सूचना मिली थी। रशियन पायलट के लापता के बाद बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की रेस्क्यू टीम ने तीन दिन बाद ननाहार से 3300 मीटर की ऊंचाई से शव को बरामद किया है।

बता दें कि यह पायलट प्री-वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से नहीं जुड़ा हुआ था। वहीं संदीप क़पूर ने बताया कि गुरुवार को रशियन पायलट के लापता होने की सुचना मिली थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम पैदल ही रशियन पायलट की तलाश में निकल गई थी।