लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्लाथ के होटल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL | 16 नवंबर 2023 at 7:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में एनएच कुल्लू-मनाली पर क्लाथ में स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्लाथ में सपना पत्नी गगन दीप के होटल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग के कारण लकड़ी की बनी 12 चौखटें, दो फ्रिज, घास और दो सीढ़ियां जल गई। आग से लगभग सवा लाख के नुकसान का आंकलन लगाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन केंद्र के कार्यकारी प्रभारी प्रीतम ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग की घटना रात करीब 10 बजे हुई।

जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]