Loading...

क्लाथ पुल पर बर्फ में फिसली टेंपो ट्रैवलर, चालक….

PARUL • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में क्लाथ पुल के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक टेंपो ट्रैवलर बर्फ में फिसलकर ब्यास में जा गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को मनाली में छोड़ने के बाद एक टेंपो ट्रैवलर कुल्लू की ओर जा रहा था। इसी दौरान क्लाथ पुल के पास पहुंचते ही टेंपो ट्रैवलर बर्फ में फिसलकर ब्यास में जा गिरा।

इस दौरान वाहन में सिर्फ चालक सवार था। गनीमत यह रही कि चालक को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वह सुरक्षित है। हालांकि टेंपो ट्रैवलर को काफी नुकसान पहुंचा है।

बता दें क्रेन से टेंपो ट्रैवलर को बाहर निकाला गया। वहीं एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क पर बर्फ होने के कारण फिसलन बढ़ गई है। उन्होंने चालकों से खराब मौसम में अनावश्यक सफर न करने की अपील की है।