HNN/ सोलन
उपमंडल की चायल घाटी की ग्राम पंचायत झाजा के कोड़ों जंगल में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि यह शव किसका है और जंगल में कैसे आया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोड़ों जंगल में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा।
उन्होंने पास जाकर देखा तो शव सड़ गल चुका था और उससे बेहद गंदी बदबू आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झाजा पंचायत के पूर्व प्रधान को दी। पूर्व प्रधान ने इस बाबत जानकारी पुलिस चौकी चायल को दी तो टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





