क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पंजाब के व्यक्ति की हुई मौत, लंबे समय से चल रहा था बीमार
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/ ऊना
जिला ऊना के अजौली में एक व्यक्ति की लंबे समय से बीमार रहने की वजह से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित गंगा पुत्र महेंद्र लाल निवासी दयापुर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल अजौली में रहता था, जो कि लंबे समय से बीमार चल रहा था।
बता दें कि रोहित बंगा की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। ससुराल वालों ने रोहित को क्षेत्रिय अस्पताल में दाखिल करवाया। परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एएसपी प्रणव धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है वही मामले की जांच जारी है।