Loading...

क्षेत्र में सक्रिय हुए चंदन तस्कर, पेड़ पर चलाई कुल्हाड़ी

SAPNA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में अज्ञात शातिरों ने चंदन के पेड़ पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान तस्कर चंदन का एक पेड़ काट कर ले गए। वहीँ, भरमोटी पंचायत की वार्ड पंच रीता देवी पत्नी प्रीतम चंद ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बता दें, नादौन क्षेत्र के साथ लगती भरमोटी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में चोरी की यह वारदात पेश आई है। रीता देवी जब खेतों की तरफ गई तो उसने देखा कि चंदन का पेड़ मौके से गायब था जिसे किसी ने काटकर चुरा लिया। रीता देवी ने बताया कि चोर लकड़ी और बालन भी ले गए। मामले की पुष्टि एसएसओ योग राज चंदेल ने की है।