खड्ड के किनारे से बरामद हुआ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 25 Aug 2023, 11:07 AM | Updated: 25 Aug 2023, 11:07 AM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत लोहर सोहरी गांव में एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अमृति देवी पत्नी जोगिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का शव गांव के निकट खड्ड किनारे पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि गत पांच-छः माह से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।