HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में ज्वाली के अंतर्गत डोल खड्ड में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय रामा उर्फ मसूला निवासी डोल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, रामा उर्फ का शव डोल खड्ड में पड़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका शव खड्ड में पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रतन ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
