खड्ड से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, पैर फिसल कर गिरने से…..

By SAPNA THAKUR Published: 26 Dec 2022, 10:08 AM | Updated: 26 Dec 2022, 10:08 AM 1 min read

HNN/ चंबा

क्षेत्र की चमीणू खड्ड से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें यह शव हेमराज (61) निवासी बरौर का था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने चमीणू खड्ड में एक शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची।

इस दौरान टीम ने जब व्यक्ति की शिनाख्त करवाई तो यह शव हेमराज का निकला। लिहाज़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीँ, कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसल कर खड्ड में गिरने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुष्टि की है।