खत्म हुआ इंतजार: अब लोगों के घरों में लगेंगे बिजली के नए मीटर

The wait is over: Now new electricity meters will be installed in people's homes

पहले चरण में लगेंगे 1900 के करीब मीटर, स्टॉक पहुंचा

HNN / सोलन

जिला सोलन में अब लोगों के घरों में बिजली के नए मीटर लगने जा रहे है। वहीं विद्युत विभाग के पास बिजली मीटर का नया स्टॉक भी पहुंच चुका है। पहले चरण में 1900 के करीब बिजली के नए मीटर लोगों के घरों में लगाए जाएंगे। इसके बाद जैसे-जैसे लोगों की नए मीटर को लेकर मांग आती रहेगी, दूसरे चरण में लोगों के घरों में मीटर लगाए जाएंगे।

इसको लेकर जिला विद्युत बोर्ड ने नए बिजली के मीटरों की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिला सोलन में बीते कुछ समय से बिजली के मीटर का स्टॉक समाप्त हो गया था, जिसके चलते नए विद्युत उपभोक्ताओं के घर में बिजली मीटर नहीं लग पा रहे थे और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बता दे कि तकरीबन जिला भर से करीब 5000 के करीब नए उपभोक्ताओं ने बिजली के मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था। ऐसे में अब पहले चरण में 1900 के करीब मीटर लोगों के घरों में लगाए जाएंगे और उसके बाद मांग के अनुसार आगामी दिनों में नया स्टॉक मंगाया जाएगा और लोगों के घरों में मीटर लगाए जाएंगे। ‌