खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, संचालकों से वसूला भारी भरकर जुर्माना
HNN / सोलन
जिला में अवैध खनन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस के माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ने खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और उन पर 20000 रूपये का जुर्माना लगाया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि कोटला कलां की नदी में अवैध खनन हो रहा है।
सूचना मिलते ही माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ने मौके पर नदी में दबिश दी और दो ट्रैक्टर को खनन करते पकड़ा। पुलिस ने मौके पर ही इन दोनों ट्रैक्टर संचालकों से 20,000 रुपये जुर्माना वसूला। उधर, डीएसपी प्रियंका गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस एक स्थान पर दबिश देती है तो खनन करने वाले लोग दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस चालान करके वाहन चालकों को छोड़ रही थी। लेकिन अब नदी नालों को खोखला करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।