Loading...

खाई में गिरते ही गाड़ी ने पकड़ी आग, चालक ने इस तरह बचाई जान

PRIYANKA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी के उपमंडल जोगिंदर नगर में आज सुबह एक गाड़ी एचपी (29ए 9562) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही गाड़ी खाई में गिरी अचानक उसने आग पकड़ ली। गाड़ी में चालक और एक छोटा बच्चा सवार था। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी और बच्चे की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार हादसा लड़भडोल क्षेत्र की पंचायत रोपड़ी के लकेहड के समीप पेश आया। इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गाडी में सवार दोनों को जोगेंद्रनगर अस्‍पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को छुट्टी दे दी गई। उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।